1005424998

कोचिंग जाने बाली छात्राओं को देखकर गन्दी हरकत करने वाले मनचले का पुलिस ने निकाला जुलूस, भेजा जेल

1005424998

कोलारस। कन्या विद्यालय के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वाले एक मनचले को कोलारस पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी का शहर में पैदल जुलूस निकालकर यह संदेश भी दिया कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार आरोपी टिल्ला खान (35) पिता मुन्ना खान, निवासी कटरा मोहल्ला, कोलारस पिछले कई दिनों से पुराने थाने के पास स्थित शासकीय कन्या विद्यालय के बाहर मंडराता था। वह स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद छात्राओं और उनके अभिभावकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का एबी रोड, थाने के सामने से कन्या विद्यालय की एप्रोच रोड होते हुए सदर बाजार तक पैदल जुलूस निकाला।

थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और विशेष रूप से छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल-कॉलेजों के आसपास असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और मनचलों में कानून का डर पैदा होगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *