1000934477

रात में SDOP का भौंती थाने पर औचक निरीक्षण, गश्ती दल और व्यवस्थाओं की जांच

1000934477

शिवपुरी। जिले के पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने रविवार देर रात भौंती थाने का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में हुए इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्त की व्यवस्था, थाना रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस बल को अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी पर आरक्षक पीकेएस उपस्थित मिले, जबकि हवालात खाली पाई गई। एसडीओपी ने थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक टिप्पणियां दर्ज कीं। उन्होंने गश्ती दल को सतर्कता के साथ भ्रमण करने, लंबित वारंटों की तामील सुनिश्चित करने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। थाने में लगे सभी 13 सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए। एसडीओपी ने माइक्रोबीट प्रणाली की समीक्षा की और विवेचना कार्य में उपलब्ध टैबलेट का नियमित उपयोग कर प्रकरणों की डिजिटल एंट्री करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *