1000929753

3 साल से फरार स्थायी वारंटी अशोक जाटव गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

1000929753

शिवपुरी। जिले में लंबित स्थायी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने तीन वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अशोक जाटव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में की गई।

थाना प्रभारी रोहित दुबे ने स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की थी। अभियान के दौरान पुलिस ने माननीय न्यायालय के प्रकरण आरसीटी 326/24 में वांछित आरोपी अशोक पूरन जाटव (40), निवासी आदिवासी मोहल्ला के पास, बड़ौदी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक महेंद्र दीवान, आरक्षक जितेंद्र रावत एवं सैनिक रामभरत नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *