1000895355

सुसाईड के लिए उकसाने बाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, भागने की फिराक में थे

1000895355

शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फार्म ट्रैक्टर और सीड ड्रिल मशीन भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, पोहरी थाना क्षेत्र में दर्ज मर्ग की जांच के दौरान प्रकाश धाकड़, ज्ञानी धाकड़, हरिओम धाकड़, पवन धाकड़ एवं बंटी धाकड़ निवासी नयागांव के खिलाफ में धारा 108, 115(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी पोहरी चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे हैं और क्षेत्र से भागने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के मेमो के आधार पर घटना में प्रयुक्त नीले रंग का फार्म ट्रैक्टर एवं सीड ड्रिल मशीन जब्त की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को 5 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक हृदेश पाराशर तथा आरक्षक मुनेश धाकड़, अरविंद कुशवाह, उमाशंकर मीणा, मांगीलाल गुर्जर और रामभरत मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *