LOVE-JIHAD: शादी से 11 दिन पहले युवती का अपहरण, बबीना में बंधक बनाकर RAPE, शाहिद ने धर्म परिवर्तन और गौ मांस खिलाने का बनाया दबाब

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र से एक महीने पहले लापता हुई 21 वर्षीय युवती को पुलिस ने झांसी के बबीना से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले ने अब लव जिहाद का रूप ले लिया है। पीड़िता के बयानों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, मांस खाने का दबाव बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
शादी की खुशियों के बीच मातम: 9 अप्रैल को हुई थी लापता
जवाहर कॉलोनी निवासी साक्षी (परिवर्तित नाम) की शादी 20 अप्रैल को तय थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, तभी 9 अप्रैल की सुबह युवती दुकान से सामान लेने निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तलाश शुरू की थी।
बबीना में बंधक बनाकर रखा, पीड़िता ने फोन कर मांगी मदद
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने फोन कर जानकारी दी थी कि उसे बबीना में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस सक्रिय हुई और झांसी के बबीना पहुँचकर एक किराए के कमरे से युवती को दस्तयाब किया। आरोपी उसे पहले अजमेर और फिर झांसी ले गया था।
मांस खाने और धर्म बदलने का बनाया दबाव
महिला उपनिरीक्षक प्रियंका पाराशर को दिए बयानों में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शाहिद उर्फ मुन्ना खान उसे प्रेमजाल में फंसाकर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर प्रतिबंधित मांस खाने और धर्म परिवर्तन करने का भारी दबाव बनाया गया।
षड्यंत्र में महिला सहयोगी और फर्जी पत्रकारों की भूमिका
इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी की रिश्तेदार नजीम खान पर युवती को उकसाने और भागने में मदद करने का आरोप है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री विनोद पुरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बच्ची को जिहाद के जाल में फंसाने के लिए शहर के कुछ मुस्लिम पत्रकारों का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि बच्ची को अन्य जगहों पर ले जाकर शाहिद के अन्य साथियों ने भी प्रताड़ित किया है।
बजरंग दल का थाने पर हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR
युवती के दस्तयाब होने और विशेष समुदाय के युवक की संलिप्तता की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देहात थाने पहुँच गए और जमकर आक्रोश जताया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शाहिद खान और उसकी सहयोगी नजीम खान के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 64(2)(m), 87, 61(2), 127(4) में मामला दर्ज किया है देहात थाना पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। घटना में संलिप्त अन्य संदिग्धों और फर्जी पत्रकारों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
