image 31

SHIVPURI NEWS-करंट लगने और जहरीली दवा के सेवन से दो की मौत, पुलिस जांच में जुटी

image 31

शिवपुरी। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मंगलवार को दो अलग-अलग दु:खद मामलों में शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इन घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत बिजली का करंट लगने से हुई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने जहरीली दवा का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना राजा की मुड़ेरी गांव की है। जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय डोंगर सिंह तोमर मंगलवार को अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान घर के लिए बिछाई गई बिजली की लाइन का तार अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से डोंगर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सिरसौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

दूसरा मामला शहर के सर्किट हाउस रोड इलाके का है। यहाँ के निवासी 50 वर्षीय सरवन पाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *