SHIVPURI NEWS-तेन्दुआ पुलिस ने दो मामलों में फरार स्थाई वारंटी खुमान यादव को दबोचा

शिवपुरी। जिले में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत तेन्दुआ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
दिनांक 11 मई 2026 को तेन्दुआ थाना पुलिस द्वारा ‘कॉम्बिंग गश्त’ की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्थाई वारंटी खुमान पुत्र स्व. पीतम यादव (उम्र 47 साल), निवासी ग्राम तोर (कुदौनिया), अपने घर पर मौजूद है। खुमान यादव माननीय न्यायालय शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 720/18 और माननीय न्यायालय कोलारस के प्रकरण क्रमांक 72/2023 में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम तोर में दबिश दी, जहाँ आरोपी खुमान यादव अपने घर पर मिल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस सराहनीय कार्रवाई में तेन्दुआ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सउनि जितेन्द्र सिंह जाट, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर. सौरभ पचौरी और आर. मनीष निगम की विशेष भूमिका रही।
