1005021319

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भागकर ले गया मोहब्बत, RAPE किया और भगा दिया

1005021319

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के इन्दार थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सह आरोपी मोहन उर्फ मोहब्बत आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी ग्राम अम्हारा थाना इन्दार का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाना इन्दार पहुंची थी, जहां उसने गांव के मोहब्बत आदिवासी पर शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह जाट, वहीद खान, हरीसिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *