image 22

SHIVPRI NEWS-अवैध उत्खनन में लगी एलएनटी और डंपर जब्त

image 22
image 22

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए कड़े निर्देशों के परिपालन में करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को तहसील करैरा के ग्राम डबरा-दिनारा में दबिश देकर अवैध मिट्टी उत्खनन में लिप्त एक एलएनटी (LNT) हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर और एक डंपर को मौके से जब्त किया है। बिना किसी वैध अनुमति और रॉयल्टी के प्राकृतिक संपदा का दोहन कर रहे इन वाहनों को प्रशासन ने घेराबंदी कर तत्काल हिरासत में ले लिया।

करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में खनिज संपदा के अवैध दोहन के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही प्रशासनिक टीम ने डबरा-दिनारा पहुंचकर जांच की, जहाँ बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी का उत्खनन और परिवहन पाया गया। मौके पर जब्त किए गए वाहनों को थाना दिनारा के सुपुर्द कर दिया गया है।

संबंधितों के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *