swatantra shivpuri 63

शिवपुरी में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार: अपाचे BIKE और मोबाइल जब्त

swatantra shivpuri 63

शिवपुरी। जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना भौंती पुलिस ने महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर, अश्लील रिकॉर्डिंग के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराने और उनसे लाखों की ठगी करने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। ये लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। इसके बाद लोगों को अश्लील वीडियो या रिकॉर्डिंग के जरिए जाल में फंसाते थे। शिकार के फंसते ही आरोपी खुद को बड़ा पुलिस अधिकारी बताते थे और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बना देते थे। केस रफा-दफा करने के नाम पर ये आरोपियों से मोटी रकम वसूलते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नयाखेड़ा बस स्टैंड से भरत उर्फ भारत लोधी (36) और अनिल लोधी (23), निवासी ग्राम तिंधारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से ठगी के पैसों से खरीदी गई 1.20 लाख रुपये की अपाचे मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल मशरुका की कीमत 1.40 लाख रुपये आंकी गई है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, आरक्षक़ पीकेश कुमार, मलखान गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर और दुर्गाविजय रावत की मुख्य भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *