शादी के एक साल बाद VIDEO में दर्द बयां कर उत्कर्ष ने किया ससुाईड: भोपाल से पत्नी-ससुर समेत 3 गिरफ्तार, साली अभी भी फरार…

swatantra shivpuri 79

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साईं बाबा मंदिर इलाके में पिछले दिनों हुई 28 वर्षीय उत्कर्ष शिवहरे की आत्महत्या के मामले में एक बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उत्कर्ष ने मौत को गले लगाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की पूरी दास्तां बयां की है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन मुख्य आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक उत्कर्ष शिवहरे ने 19 अप्रैल की शाम सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। परिजनों और पुलिस को उत्कर्ष के मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उत्कर्ष ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रिया शिवहरे, ससुर जितेंद्र, साला ध्रुव और साली रियम उसे मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित कर रहे थे।

परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष उत्कर्ष पर लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था और अब तक उससे लाखों रुपए ऐंठे जा चुके थे।

2025 में हुई थी शादी, होली के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, उत्कर्ष का विवाह 2 फरवरी 2025 को भोपाल की रहने वाली रिया से बड़ी धूमधाम के साथ हुआ था। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि होली के बाद रिया अपने मायके भोपाल चली गई और वहीं से उत्कर्ष को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
घटना वाले दिन प्रताड़ना से तंग आकर उत्कर्ष ने घर में ही सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। बदकिस्मती से इंदौर ले जाते समय बदरवास के पास रास्ते में ही उत्कर्ष की मौत हो गई।

तीन आरोपी सलाखों के पीछे, एक अब भी फरार
फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पत्नी, ससुर, साले और साली के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस टीम ने भोपाल में दबिश देकर पत्नी रिया, ससुर जितेंद्र और साले ध्रुव को धर दबोचा और शिवपुरी ले आई। मामले की चौथी आरोपी (साली), जो पुणे में रहती है, वह फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *