शिवपुरी पुलिस की बडी सफलता: अंर्तरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, महिलाओं को देखकर देते थे बारदात को अंजाम, 14 बारदातें की कबूल

शिवपुरी। आज शिवपुरी पुलिस को बडी सफलता मिली है। शिवपुरी पुलिस ने आज करैरा क्षेत्र में आंतक का प्रर्याय बने लूटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपीयों ने एक के बाद इस क्षेत्र में 14 बारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। उक्त आरोपी लूट की घटनाओं को एक ही स्टाईल में अंजाम देते थे। यह बाईक पर किसी महिला को युवक के साथ होने पर उसका पीछा करते और सूनसान इलाके में जाकर कट्टा अडाकर लूट की बारदात को अंजाम देते थे। शिवपुरी पुलिस ने आज इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर 8 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 2 बाइक बरामद की है।

गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि 6 नवंबर को सुभाष गुर्जर पुत्र मेहताब सिंह गुर्जर उम्र 19 साल निवासी ग्राम दुमदुमा थाना करैरा ने चौकी सुनारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 नवंबर शाम 7 बजे मैं और मेरी भाभी रुकमणी, बहन अंजू बाइक से रिश्तेदारी में रैपुरा गांव जा रहे थे। उसी समय ग्राम रायपहाड़ी लमकना के बीच आम रोड पर 3 बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर और गोली मारकर सोने की बिजली, सोने की 2 अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, पुतली लूट लिया था।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना से मंगला माता मंदिर के पास पहाड़ी ग्राम भैसा मजरा दुर्गापुर पर दबिश देकर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। नाम और पता पूछा तो पहला आरोपी ग्राम पलोथर थाना जिगना, दूसरा आरोपी ग्राम गेवरा थाना रक्सा जिला झांसी, तीसरा आरोपी ग्राम उदगवां थाना जिगना जिला दतिया का होना बताया।

पुलिस की सख्ती में तीनों बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर करैरा, भौंती, खोङ, शिवपुरी, सुभाषपुरा, अमोला, कोलारस, खनियाधाना, पिछोर क्षेत्र में 14 लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य तीन बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों से करीब 8 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और एक 315 बोर का देशी कट्टा, 1 जिंदा राउन्ड और 2 बाइक बरामद की गई है।

इन आरोपीयों को किया है गिरफ्तार
बताया गया है कि इस हादसे में आरोपी विकास यादव निवासी जिगना आरोपी मदन मिश्रा निवासी ​थाना जिगना, सुमित यादव रक्सा,अर्जुन यादव निवासी बबीना,शाहिल खान और इमरान खान निवासी दतिया को गिरफ्तार किया है।

यह है 14 घटनाएं जिन्हें आरोपीयों ने अंजाम दिया है
पहली लूट-
5 नवंबर को 3 आरोपियों ने रायपहाडी और लमकना के बीच आमरोड पर काली रंग की हीरो बाइक से रास्ते में जा रहे पुरुष और महिला पर कट्टा अड़ाकर सोने की झुमकी, अंगूठी, मंगलसूत्र और पुतैया की लूट की थी।

दूसरी लूट- करीब डेढ़-2 महीने पहले खोड़ क्षेत्र में 3 आरोपियों ने उदयपुरा की रतनगढ टेकरी कच्चे रास्ते पर काले रंग की पैशन प्रो बाइक से 1 महिला और पुरूष को कट्टा अड़ाकर मोबाइल, 2 सोने की अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 2 सोने की झुमकी, 1 सोने की पुतैया, 1 सोने की चैन, महिला के पैरों की चांदी की तोडियां, पर्श की लूट की थी।

तीसरी लूट– 24-25 दिन पहले की रात 3 आरोपियों ने बेरखेडा तिराहे के नीचे काली पहाडियां पुलिया पर काले रंग की पल्सर से महिला- पुरुष की बाइक रोककर आदमी की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर महिला के गहने छीन लिए थे। महिला के पास से सोने की 5 अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की 1 जोड़ी झूमकी, 1 जोड़ी बृजबाला, सोने की पुतैया, 1 बैंदा, चांदी की पायल, 2 मोबाइल छीनकर ले गए थे।

चौथी लूट– 5-6 महीने पहले शाम 4 बजे करीब कालीपहाडी हाईवे पर अबध होटल के आगे पर 2 अपाचे बाइक से 1 अपाचे गाड़ी पर 4 आरोपियों ने 1 व्यक्ति की बाइक रोकी और कट्टा अड़ाकर 31,000 रूपए बैग सहित और 1 मोबाइल छीनकर ले गए थे।

पांचवी लूट– 1 महीने पहले 4 आरोपियों ने धर्मपुरा गांव के पास बाइक से जा रहे पुरुष-महिला से कट्टा अड़ाकर 2 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, कान की झुमकी, नाक का कांटा, चांदी का कमर पट्टा- चांदी की पायल, 4 हजार रुपए पर्श सहित छीनकर ले गए थे।

छटवी लूट– करीब 5 माह पहले तीन आरोपियों ने दोपहर 2.30 बजे मुंगावली स्कूल के पास बाइक पर बैठे 3 लोगों को रोककर महिला के गहने सोने का हार, मंगलसूत्र छीनकर ले गए थे।

सातवी लूट – 5 माह पहले 2 आरोपियों ने बमेरा के पहले एक व्यक्ति से बाइक से जाते समय बैग छीनकर भाग गए थे। कट्टे से धमकाया था।

आठवी लूट– 3 महीने पहले शाम के वक्त सलैया गांव के आगे मोड़ पर 2 आरोपियों ने युवक पर कट्टा अड़ाकर बैग छीनने का प्रयास किया था।

नौवी लूट– करीब 5 माह पहले 4 आरोपियों ने अपाचे और पेशन प्रो बाइक से सुभाषपुरा क्षेत्र मे जंगल में बनी टपरिया में से 8 बकरियों की चोरी की थी। जिसमें बकरियों के मालिक के जागने से उसने हमें रोका था तो वहां पड़ी लकड़ियों से मारपीट कर दी और जब वह अधमरा होकर गिर पड़ा तो हम बकरियां लूट कर भाग गए।

दसवीं लूट– चार महीने पहले सुभाषपुरा क्षेत्र में ही 3 आरोपियों ने बाइक अपाचे से मोहना से शिवपुरी जाते हुए बाइक चालक को रोककर कट्टा अडाकर उसके बैग में रखे रूपए और मोबाइल, टेबलेट लूट ले गए थे। मोबाइल और टेबलेट हमने चलते हुए तोड़कर नदी में फेंक दिए थे।

ग्यारवीं चोरी– आज से करीब 15 दिन पहले 3 आरोपियों द्वारा कडोरा पहाड़ियां के पास 1 हीरो एचएफ डिलेक्स बाइक चोरी कर ले गए थे।

बाहरवीं लूट– आज से करीब 15 दिन पहले 2 आरोपियों द्वारा पल्सर बाइक से 1 बाइक से जा रही महिला-पुरुष का खनियाधाना क्षेत्र जैरा घाटी के पास एक मोबाइल और 1 बैग छीना था, बैग में 17 हजार नगद लूट कर ले गए थे।

तेहरवीं लूट– आज से करीब 11 माह पूर्व शाम करीब 4 बजे 2 आरोपियों ने दिनारा पिछोर रोड कमलेश्वर मंदिर के पास 1 व्यक्ति से थैला 1 लाख रुपये थे, छीनकर भागे थे।

चौंहदवी लूट- आज से करीब 1 साल पहले रात करीब 12 बजे चार आरोपियों ने शिवपुरी-झांसी हाइवे रोड सुजवाया मोड़ के आगे 1 कार खड़ी थी, उस कार में बैठे व्यक्ति से 3 मोबाइल, 8 हजार रुपए और महिला से कान के सोने के टॉप्स लूट कर ले गए थे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *