1000553869

नाबालिग किशोरी को नर्सरी में ले गया रामकिशन: दोस्त की निगरानी में किया RAPE, गिरफ्तार

1000553869

शिवपुरी। खबर अमोला थाना क्षेत्र से है जहां अमोला पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ हुए रेप के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को एक नाबालिग बालिका ने थाना अमोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि 12 अप्रैल की दोपहर करीब 02:00 बजे जब वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का रामकिशन कुशवाह और उसका एक साथी उसे बात करने के बहाने पास की नर्सरी में ले गए। वहां रामकिशन ने उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया, जबकि दूसरा आरोपी निगरानी कर रहा था। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए धारा 70(2) BNS और 5G/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी रामकिशन (18 वर्ष) पुत्र मुरारी कुशवाह, निवासी ग्राम उड़वाहा को गिरफ्तार कर लिया। उसे करैरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह गुना भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमोला उ.नि. अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी अमोलपठा उ.नि. अंजली सिंह, प्र.आर. शेरसिंह गौर, राकेश सेंगर, भजनलाल शाक्य, आरक्षक नितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, भगवान सिंह, राहुल कुमार, सुनील रावत और चालक जसवंत परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *