1000553748

बाबा साहेब ने अपना जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है- प्रभारी मंत्री

अम्‍बेडकर जयंती के जिला स्‍तरीय समारोह में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित

1000553748

शिवपुरी। भारत रत्‍न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर ने अपना सम्‍पूर्ण जीवन समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है। डॉ.अम्‍बेडकर का प्रकाशवान जीवन दर्शाता है, कि वे विद्वान और कर्मशील व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। डॉ.अम्‍बेडकर के विचार और कार्य हमारे समाज में आर्थिक एवं सामाजिक समस्‍याओं का समाधान करने में हमारा मार्गदर्शन कर सकते है। उक्‍त विचार प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती के अवसर पर मानस भवन शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय हितग्राही सम्मेलन में वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। इस मौके पर करैरा विधायक रमेश खटीक, कलेक्‍टर अर्पित वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्षा शिवपुरी हेमलता रावत, जिला पंचायत सीईओ विजय राज उपस्थित रहे।

विधायक रमेश खटीक ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ.भीमराम अम्‍बेकर ने कानून दर्शन, समाजशास्‍त्र का अच्‍छा ज्ञान प्राप्‍त किया। म.प्र.की धरती महू से निकल कर उन्‍होने विदेशो में पढ़ाई की और अपना जीवन समाज की भलाई के कार्य में लगाया। डॉ.अम्‍बेडकर द्वारा रचित संविधान से ही हमे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍य मिले है।


कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि भारत रत्‍न डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर एक बहुत बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने हमें अपने कर्म से बताया कि शिक्षा से ही समाज की सभी बुराईयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने हमें एक ऐसी पुस्तक दी जिसे हम संविधान कहते है, जिसनें महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाया। हम सब लोग अपने बच्चों को पढ़ाएं और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।


इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण कर लाभांवित किया गया। जिसमें भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना अंतर्गत किराना दुकान के लिए सपना आदिवासी, गोलू आदिवासी एवं ज्योति जाटव को 2-2 लाख रूपए की राशि, साड़ी विक्रेता के लिए कु.पलक आदिवासी को एक लाख रूपए की राशि वितरित की।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत शंकर लाल जाटव एवं सूरज जाटव को फ्लोर मिल के लिए आवश्यक राशि दी गई। इसके साथ ही अन्य योजना के हितग्राहियों को मंच से हितलाभ का वितरण किया गया और छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं किताबें भी वितरित की गई।
इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिध सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में नागरिकगण व स्‍कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *