swatantra shivpuri 52

ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने पर विवाद: पिता सहित तीन बेटों को घर में घुसकर लाठियों से पीटा, 6 पर FIR दर्ज

swatantra shivpuri 52

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत खौरघार गांव में मामूली विवाद ने शनिवार को गंभीर रूप ले लिया। ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा शाम तक हिंसा में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित ओमप्रकाश जाटव (38) के अनुसार, घटना की शुरुआत 11 अप्रैल की दोपहर उनके भतीजे रूपेश जाटव और गांव के गिर्राज रावत के बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन शाम करीब 5:30 बजे कारे रावत, सुघर सिंह रावत और जय सिंह रावत लाठियां लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। कुछ ही देर में हल्के रावत और गिर्राज रावत भी मौके पर आ गए।

पीड़ित के मुताबिक, सभी आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। लाठियों से किए गए हमले में ओमप्रकाश के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि उनके भाई मस्तराम जाटव, बाईसराम जाटव और पिता बादाम जाटव को भी बेरहमी से पीटा गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया।

सिरसौद थाना पुलिस ने ओमप्रकाश जाटव की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *