बैराड़ में 315 बोर देशी कट्टे व कारतूस के साथ घूम रहे अनिकेत रावत को पुलिस ने दबोचा

swatantra shivpuri 44

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से है। जहां पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बैराड़ थाना पुलिस को 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराने रेस्ट हाउस के पीछे संदिग्ध हालत में 315 बोर का कट्टा लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात की फिराक में है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से पैंट में छिपाकर रखा गया 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनीकेत पुत्र मुकेश रावत (21 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 4, न्यू कॉलोनी बैराड़ बताया। जब उससे हथियार का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दुर्गाचरण शर्मा, आरक्षक गिर्राज त्यागी, राजेंद्र प्रसाद और मनीष परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *