SHIVPURI के शिवम ने रक्षा को प्रेमजाल में फंसाकर की शादी: 4 माह की PREGNANT कर घर से निकाला, SP से गुहार

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कर्यालय से है। जहां जिले के अमोला थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और अब गर्भवती होने के बाद मारपीट कर घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अमोला थाने से न्याय न मिलने पर अंततः पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
प्रेम विवाह के चंद महीनों बाद ही बदलने लगा पति
पीड़िता रक्षा लोधी ने बताया कि आरोपी शिवम लोधी ने उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी की शादी के शुरुआती 2-4 महीने तो सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद शिवम का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। रक्षा का आरोप है कि पति उस पर अवैध गतिविधियों में सहयोग करने का दबाव बनाने लगा और मना करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाने लगा।
4 माह की गर्भवती को घर से खदेड़ा
जुल्म की इंतहा तब हो गई जब पीड़िता चार माह की गर्भवती है इस नाजुक स्थिति में भी पति ने उसकी परवाह नहीं की और मायके जाने का दबाव बनाकर मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके वृद्ध माता-पिता मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे हैं, ऐसे में उसके पास अब कोई सहारा नहीं बचा है।
एसपी को सौंपे गए शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष न केवल उसे समाज में बदनाम कर रहा है, बल्कि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। महिला का कहना है कि उसने पूर्व में अमोला थाने में भी गुहार लगाई थी, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर और शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसके पति शिवम लोधी और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ सख्त मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पीड़िता ने अपने और अपने होने वाले बच्चे के लिए सुरक्षा की भी मांग की है।
