swatantra shivpuri 41

गुरुनानक विद्यालय की परीक्षा में बड़ी लापरवाही: प्रश्नपत्रों में त्रुटियों को लेकर ABVP ने खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की मांग

swatantra shivpuri 41

शिवपुरी। गुरुनानक विद्यालय में आयोजित हालिया परीक्षाओं में हुई गंभीर त्रुटियों और अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। शुक्रवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शिवपुरी को एक ज्ञापन सौंपकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि परीक्षा के दौरान वितरित किए गए प्रश्नपत्रों में कई प्रकार की खामियां पाई गई हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम (Syllabus) से पूरी तरह बाहर के थे। प्रश्नपत्र में अनेक सवाल गलत और भाषाई रूप से अस्पष्ट थे। इन तकनीकी त्रुटियों के कारण सामान्य विद्यार्थियों को पेपर हल करने में भारी मानसिक तनाव और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

ABVP ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि विद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही का सीधा असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। यदि समय रहते इन त्रुटियों को सुधारा नहीं गया या छात्रों को उचित राहत नहीं दी गई, तो उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिषद ने मांग की है कि विद्यार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए अंकों के मूल्यांकन में पारदर्शिता बरती जाए।

परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि परीक्षा जैसे गंभीर विषय में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति और जिम्मेदार प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी जांच की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पलक चंदेल, मोहित रजक, कार्तिक कटारे, कृष्णकांत तिवारी, करण पाराशर, विष्णु चौहान, विदित बाजपेई, मयंक शर्मा, कृष्णा सेन, राम सेन, शशांक जैन, कुलदीप रघुवंशी, श्रेष्ठ त्रिवेदी, पृथ्वी यादव, अमन यादव, नैतिक खटीक, आयुष रघुवंशी, भरत शर्मा, गोलू राजपूत सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *