करैरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50.81 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने करैरा वृत्त में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जुझाई में दबिश दी। इस दौरान टीम ने 50.81 बल्क लीटर देशी एवं अंग्रेजी बीयर शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान आरोपी बल्लू कुशवाहा को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1), 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक गौरव कुमार कोल, सैनिक सुमन जोशी एवं रितु बाथम की सराहनीय भूमिका रही।
आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
