SHIVPURI NEWS-नाबालिग का अपहरण कर ले गया अंकेश: RAPE किया, किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खौड़ चौकी से है। जहां ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चौकी खौड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अपहृत नाबालिग बालिका को महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बालिका के बरामद होने के बाद जब उसके बयान दर्ज किए गए, तो मामले की गंभीरता और बढ़ गई। पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 64(1), 64(2)(एम) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अंकेश बघेल (21 वर्ष), निवासी ग्राम जयनगर (थाना आमोला) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को कम समय में अंजाम देने में भौंती थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, खौड़ चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, वीरेंद्र बाथम और सैनिक हनुमंत सिंह व निखिल की मुख्य भूमिका रही।
