swatantra shivpuri 36

ऑपरेशन क्लीन के तहत सिरसौद पुलिस ने 315 बोर के कट्टे के साथ टेढ़ा रावत को किया गिरफ्तार

swatantra shivpuri 36

शिवपुरी। खबर सिरसौद थाना क्षेत्र से है। जहां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम खोरघार में अपराध करने की नीयत से घूम रहे एक शातिर आरोपी को देशी कट्टे और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना प्रभारी सिरसौद मुकेश दुबौलिया को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम खोरघार में शिवपुरी-झिरी रोड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देशन और एएसपी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस ने मौके से दिनेश उर्फ टेढ़ा रावत (32 वर्ष), निवासी ग्राम ढकरोला को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत करीब 6,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 में मामला दर्ज किया।

पकड़े गए आरोपी दिनेश को आज 10 अप्रैल 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंधों की जांच कर रही है।

इस त्वरित कार्रवाई में सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया, सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरिया, वीरेंद्र सिंह, मुकेश इंदौरिया और आरक्षक विक्रम बाथम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *