image 10

शिवपुरी में राजू बाथम के घर में​ निकला मगरमच्छ: कड़ी मशक्कत के बाद जाधव सागर में छोड़ा

image 10

शिवपुरी। खबर शहर के चिंताहरण मंदिर के पास से है। जहां शनिवार रात एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद लोग घबरा गए और उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना राजू बाथम के घर में हुई। परिवार और पड़ोसियों ने लाठियों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मगरमच्छ आक्रामक हो गया और उसने कई बार अपना जबड़ा खोलकर लोगों को डराने की कोशिश की।

काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला गया और उसे पास के नाले की ओर खदेड़ दिया गया। मगरमच्छ नाले के रास्ते जाधव सागर तालाब की ओर चला गया। बताया गया है कि जाधव सागर तालाब में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। बारिश के मौसम में वे अक्सर नालों के जरिए रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। शनिवार शाम से हुई तेज बारिश के कारण नालों का जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते यह मगरमच्छ घर तक आ गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *