बकरी का डिनर कर बैठा था 22 फिट का अजगर,पेट में बकरी होने के चलते भाग नहीं पाया,सलमान पठान ने पकडा

शिवपुरी। खबर जिले के भैंसा गनेटा गांव से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक खेत में एक विशालकाय अजगर रात्रि में एक बकरी को निगलकर बैठा हुआ था। जब लोगों ने उसे देखा तो वह भागा नहीं उसके पेट में बकरी जो थी। तत्काल इस मामले की सूचना लागों ने सर्पमित्र सलमान पठान को दी। सलमान ने रेस्क्यू कर इस विशालकाय अजगर को पकडा और अपने साथ लेकर मडीखेडा डैम के पास जंगल में लाकर छोडा।
बताया गया है कि अगर द्धारा बकरी को निगलने की खबर से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग डर के मारे घरों में छिप गए। इसी दौरान किसी ने नरवर के सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना दी। रात करीब 10 बजे पठान मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से खेत से बाहर निकाल लिया।
सलमान पठान ने बताया कि अजगर के पेट में पूरी बकरी मौजूद थी, बावजूद इसके उसने किसी पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह प्रजाति का अजगर जहरीला नहीं होता और आमतौर पर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता। अजगर को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया और उसे नरवर लाया गया है।
सलमान पठान ने बताया कि रात में अजगर को नरवर में सुरक्षित रखा। इसके बाद गुरुवार सुबह उसे मणिखेड़ा डैम क्षेत्र के जंगल में छोड़ गया, जहां उसका प्राकृतिक निवास है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे वन्य जीवों को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।