IMG 20250916 WA0077

भौंती थाने में बच्चों को दिखाई पुलिस कार्यप्रणाली, सिखाई आत्मरक्षा

IMG 20250916 WA0077

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में चल रहे बाल मित्र अभियान के तहत मंगलवार को एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने स्कूली बच्चों को भौंती थाने का भ्रमण कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, आत्मरक्षा, सायबर सुरक्षा और डायल-112 सेवा की जानकारी दी गई। छात्राओं को विशेष रूप से महिला संबंधी अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट व साइबर अपराध जैसे मामलों के बारे में बताया गया और ऐसी स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 112 पर सूचित करने की सलाह दी गई।

बच्चों को मोबाइल फ्रॉड, गुड टच-बैड टच और नशे के दुष्परिणाम पर भी जागरूक किया गया। मौके पर थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक मनोज राजपूत, उप निरीक्षक कुसुम गोयल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *