Picsart 25 08 31 20 22 34 474

16 सितंबर को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल, शिवपुरी सहित पूरे प्रदेश में सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Picsart 25 08 31 20 22 34 474

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में 16 सितंबर 2025 को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लग जाएंगे। शिवपुरी जिले में भी हड़ताल का असर दिखेगा।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह रावत ने बताया कि यह हड़ताल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी के विरोध में की जा रही है। 4 जुलाई 2023 को हुई महापंचायत की घोषणाओं पर सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कटौती कर दी है।

मीडिया प्रभारी अखिलेश शर्मा ने कहा कि हड़ताल की सूचना सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन, निष्कासित स्टाफ की वापसी, एनपीएस और स्वास्थ्य बीमा का लाभ शामिल हैं। इसके अलावा ईएल और मेडिकल अवकाश, वेतन विसंगति का समाधान और डीए की पात्रता की भी मांग की गई है।

कर्मचारी यह भी चाहते हैं कि एक्सिस बैंक अनुबंध के अनुसार मृत कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये का लाभ दिया जाए और नियमित एएनएम भर्ती में 18 माह के डिप्लोमा को मान्यता दी जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *