IMG 20250903 WA0031

छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्स में 8 साल से फरार स्थाई वारंटी ऊदल को पिछोर पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG 20250903 WA0031

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार भी जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक 3 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ऊदल यादव (26) निवासी विजयपुर थाना पिछोर ग्राम कोटरा में मौजूद है। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से एक लोहे की धारदार छुरी बरामद की गई। इस पर थाना पिछोर में अपराध क्रमांक 504/25 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी थाना पिछोर के अपराध क्रमांक 237/17 धारा 354, 323, 506 भादवि व पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में भी स्थाई वारंटी था। वर्ष 2021 में न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्यवाही तक की थी, इसके बावजूद आरोपी 8 साल से फरार चल रहा था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों मामलों में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, सउनि जहान सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, प्रआर रामहेत सिंह, आर. धर्मेन्द्र सिंह लोधी और आर. हेमंत बाथम की अहम भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *