Picsart 25 09 02 17 47 06 399

18 पार्षदों के भविष्य पर फैसला कल: नपा अध्यक्ष गायत्री हटेगी या पार्षदों के इस्तीफा होंगे स्वीकार

Picsart 25 09 02 17 47 06 399

शिवपुरी। शहर में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय शिवपुरी नगर पालिका बनी हुई है। नगर पालिका की इस लड़ाई में आम पब्लिक परेशान हो रही है। आप पब्लिक के नगर पालिका से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पा रहे। जिसके चलते पब्लिक परेशान है। परंतु पार्षदों ओर नपाध्यक्ष के बीच चल रही नूरा कुश्ती अब अपने अंतिम निर्णय पर है। माना जा रहा है कि शिवपुरी कलेक्टर भोपाल से आने वाले आदेश का इंतजार कर रहे है।

बताया गया है कि शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष को पार्टी द्वारा सीधा हटाने पर पूरे प्रदेश में लगभग सभी असंतोष बाली नगर पालिका और नगर पंचायतों में विरोध के स्वर उठेंगे। जिसके चलते कलेक्टर ने इस मामले में भ्रष्टाचार में दोषी बताते हुए अपनी अंतिम रिपोर्ट भोपाल भेज दी। इस रिपोर्ट के बाद भोपाल स्तर से तीनों सीएमओ रहे शैलेश अवस्थी, केशव सगर और इशांक धाकड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस पूरे भ्रष्टाचार के लिए नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

जिसके चलते शिवपुरी में सभी पार्षद और पब्लिक गायत्री शर्मा के हटने के भोपाल के आदेश का इंतजार कर रही है। बताया गया है कि कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने नगर पालिका के पार्षदों के इस्तीफों पर विचार करने का बुधवार का निर्णय किया है। जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उससे पहले भोपाल से आदेश आ जाएगा

हालांकि सोमवार के बाद आज मंगल बार भी हो गया परंतु भोपाल से अभी कोई ऐसा आदेश नहीं आया तो अब मामला यहां कलेक्टर के पाले में है कि अब कल कलेक्टर इन पार्षदों के इस्तीफों पर क्या विचार करते है। अगर कलेक्टर ने पार्षदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए तो फिर उपचुनाव का बड़ा खर्चा प्रशासन को उठाना पड़ेगा । कुलमिलाकर इस मामले में अब कल का इंतजार बहुत महत्वपूर्ण है। देखना यह है कि कल 18 पार्षद हटते है या फिर नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *