संघर्ष की पराकाष्ठा ही व्यक्ति को बनाती है भगवान : मनीष अग्रवाल

खनियांधाना। खनियांधाना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मनीष अग्रवाल एवं थाना प्रभारी तिमेश कुमार छारी आदिवासियों के बीच पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमें सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर रोली, चंदन, चावल, एवं पुष्प माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई एवं उसके बाद में केले सेव फल एवं मिठाई वितरण की गई कार्यक्रम के मुख्यातिथि मनीष अग्रवाल ने कहा कि संघर्ष से ही बिरसा मुंडा भगवान कहलाये । खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश कुमार छारी भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री बृजेंद्र चौबे ने भी भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए तमाम जानकारी दी।
इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मयंक सिघई, मृगेंद्र चौबे, अभय जैन मैनेजर, बिट्टू केवट, संजू राय, दिनेश केवट, करण आदिवासी, दाऊद अली फुल, मुकेश प्रजापति, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी भरत साहू, एवं तमाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एवं आदिवासी समुदाय के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।