शिवपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली, राहुल गांधी का पुतला दहन

शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द कहने और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं के प्रति विवादित बयान के विरोध में सोमवार को शिवपुरी की मातृशक्ति सड़कों पर उतर आई। भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में माधव चौक से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी शर्म करो”, “जीतू पटवारी शर्म करो”, “नारी शक्ति के सम्मान में भाजपा मैदान में” जैसे नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जूते-चप्पलों से पीटकर आग के हवाले किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने मातृशक्ति का अपमान किया है, जिसे समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि “राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस, प्रधानमंत्री को गालियां देने के बाद अब उनकी स्वर्गीय माताजी पर अपशब्द कह रही है। यह निर्लज्जता की हद है।”
रैली में प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री गगन खटीक, अशोक खंडेलवाल, मंत्री मुकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष पवन जैन, नवाब सिंह कुशवाहा, दिलीप मुद्गल, गिर्राज शर्मा, विपुल जैमनी, डॉ. राकेश राठौर, राजीव जैन, जितेंद्र राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, अमित भार्गव, प्रभात मिश्रा, कपिल भार्गव, लवलेश जैन, आकाश राठौर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।