अज्ञात कारणों के चलते नवविबाहिता ने गटका जहर, गंभीर

कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव से आ रही है। जहां अज्ञात कारणों के चलते एक नवबिवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालात गंभीर हो गई। परिजन महिला को लेकर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिक्त्सिालय रैफर कर दिया। महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार योगेश पत्नि राधेश्याम कुशवाह उम्र 25 निवासी गोहरी थाना तेदुआ ने बीते रोज अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालात विगडने लगी। परिजन तत्काल महिला को लेकर कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement
                                              
                                      
                                      
                                              
                                              
                                      