Picsart 25 08 20 14 14 30 283

अभाविप करैरा नगर की नवीन कार्यकारिणी घोषित: ब्रजमोहन प्रजापति नगर अध्यक्ष एवं अमन मिश्रा बने नगर मंत्री

Picsart 25 08 20 14 14 30 283

करैरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) करैरा नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रत्येक वर्ष अभाविप नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करती है इसी क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी हिरदेश पाठक जी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अभाविप भाग संयोजक करैरा रितुराज यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अभाविप की 77 वर्षों की ध्येय यात्रा का उल्लेख करते हुए संगठन की उपलब्धियों, कार्यों एवं छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें इन्हें मिली नवीन दायित्व की जिम्मेदारी (नगर अध्यक्ष) ब्रजमोहन प्रजापति, (नगर मंत्री) अमन मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, दिव्यांशी सोनी, ऋषभ यादव, चंद्रशेखर उर्फ पिंटू, (नगर सह मंत्री) आयुष शर्मा, आयुष तिवारी, हर्ष शाहू, रमन तिवारी, (नगर SFD प्रमुख) बादल सेन, (सह SFD प्रमुख) कृष्णा कुशवाह, नगर SFS नीकेश पाल, (नगर सह SFD प्रमुख) सतीश पाल, महाविद्यालय प्रमुख अंशिका, महाविद्यालय सह प्रमुख कृष्णा, विद्यालय प्रमुख वंश राजा परमार, (नगर कोषाध्यक्ष) अभय ठाकुर, (नगर सह कोषाध्यक्ष) मृदुल सोनी, (नगर खेलो भारत प्रमुख) आयुष पाल, (नगर कला मंच प्रमुख) शीतल मिश्रा, (शोशल मीडिया प्रमुख) कार्तिक ठाकुर, (सोशल मीडिया सह प्रमुख) दिव्यांश जादौन, (नगर कार्यकारिणी सदस्य) भावेश सिरोलिया, देव ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, साहिल यादव, राज यादव, गौरभ भार्गव, अनुज यादव, महेंद्र कुशवाह, जयदेव प्रजापति।

नवीन दायित्व ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे छात्र हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। एवं नई कार्यकारिणी के गठन पर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *