1003318178

शिवपुरी में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, वनस्थली होटल पर हुई पुष्प वर्षा

1003318178

शिवपुरी। आज शिवपुरी में सुबह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत वाहन रैली निकाली गई। थीम रोड गुना नाके से सुबह 9 बजे कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली का जगह जगह स्वागत किया गया।

रैली में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र, युवा और आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था और देशभक्ति के नारों से माहौल उत्साहित हो उठा।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सुख-शांति, भाईचारा और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने नागरिकों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की। साथ ही सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने को भी कहा।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी रैली
रैली गुना नाके से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रास्ते में नागरिकों ने तिरंगा लहराकर रैली का स्वागत किया। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे की सजावट से सजा रहा और देशभक्ति की भावना हर जगह दिखाई दी।

वनस्थली होटल पर हुई पुष्प वर्षा
इस दौरान आज होटल वनस्थली पर इस यात्रा का सांसद ज्योतिरादित्य की प्रतिनिधि राकेश गुप्ता और उनके बेटे प्रतीक गुप्ता अमन गुप्ता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *