FB IMG 1754929455263

स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू: लुकवासा में 500 बाइक सवारों की तिरंगा यात्रा

FB IMG 1754929455263

शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी 12 से 14 अगस्त तक जिले के प्रत्येक ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकालेगी और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

सोमवार को लुकवासा कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा में करीब 500 बाइक सवार शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामा और जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने किया। इस अवसर पर कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, भाजपा जिला महामंत्री प्रमेंद्र सोनू विरथरे और लुकवासा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी भी मौजूद रहे।

यात्रा नए पंचायत भवन से शुरू होकर बस्तियों और बाजारों से होती हुई करीब ढाई किलोमीटर तक निकाली गई। पूरे मार्ग में डीजे पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे। भाजपा ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय शिवपुरी में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *