भारतीय किसान संघ कोलारस का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। भारतीय किसान संघ जिला शिवपुरी की तहसील इकाई कोलारस का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कृषि ऊपज मंडी सभागार कोलारस में सम्पन्न हुआ। जहां सर्वप्रथम उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ ने भगवान बलराम भारत माता और राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर वर्ग का शुभारंभ किया, और प्रथम सत्र में पवन शर्मा ने संगठन की भूमिका के बारे में अपने विचार रखे, और संगठन की आवश्यकता और महत्व को समझाया।
उन्होंने यह भी बताया की भारतीय किसान संघ की स्थापना राजस्थान के कोटा शहर में 650 सदस्यों की उपस्थिति में हुई। और संगठन की रचना ग्राम इकाई से लेकर राष्ट्र इकाई तक और संगठन की कार्य पद्धति पर अपने विचार रखे। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष बृजेश सिंह धाकड़ ने संगठन के आंदोलनात्मक महत्व और आंदोलन से उपलब्धि पर चर्चा की।
वर्ग का संचालन जिला मंत्री बृजेश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में कोलारस तहसील अध्यक्ष देशपाल सिंह यादव ने वर्ग में आए किसानों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
वर्ग में भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, जिलामंत्री बृजेश शर्मा, नगर अध्यक्ष शशांक गुप्ता सहित तहसील क्षेत्र से आए आधा सैकड़ा से अधिक किसानों और कार्यकर्ताओं ने वर्ग में प्रशिक्षण लिया। अन्त में तहसील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया।
- भारतीय किसान संघ द्वारा 04.08.2025 को मुख्यमंत्री जी के पचावली आगमन पर उनको ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। जिसमें मांग की थी अनुविभाग का कोई भी ग्राम बिना सर्वे का न रहे कम है तो कम ज्यादा सर्वे दर्शाया जाये फसल बीमा का मुबावजा बाड़ क्षेत्र अकेले न होकर सभी किसानो को दिया जायें। जबकि सभी को न मिलकर कुछ चिन्हित किसानो को ही फसल का मुबाअजा स्वीकृत हुआ है। जो कि गलत है।
- किसानो को यूरिया, डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाये व सहकारिका के माध्यम से नगद वितरण केन्द्र बढ़ाये जाये एवं डबल लोकर खाद की मात्रा बढ़ाई जाये।
- जिले में कलेक्टर महोदय जी से खाद के बारे में पूछा जाता है तो कहा जाता है कि खाद पर्याप्त मात्रा में है अगर है तो उसकी लिस्ट डबल लोग पर चस्पा की जायें। जबकि तहसील लेबल पर किसान खाद के लिये बहुत परेशान आती है।
- ग्राम साखनौर के सभी किसानों का कहना है कि पटवारी मैडम अमीसा कुशवाह द्वारा न कोई सर्व किया गया है अगर किसानों द्वारा मैडम को फोन लगाया जाता है तो मैडम किसानो को धमकाती है अगर काम नहीं करूंगी तो तुम क्या कर लोगे। और किसानो को परेशान करती है।
- बिजली का समय रात 12 बजे से है जो कि गलत है जिससे कई बाद किसान मवेसियो को पानी नहीं भर पाता है बिजली दिन में दी जाये और 10 घण्डे के लिये सप्लाई की जाये।
- कई गावो में चरनोई भूमि पर अतिक्रमण है उसे हटाया जाये और साथ ही बन्द पड़ी गौशाला चालू की जाये एवं भविष्य में गौअभ्यारण की व्यवस्था भी कराई जाये।
- कोलारस मण्डी प्रांगण की दीवार कई जगह टूटी डली है जिससे कई बार किसानो की ट्रॉलियो से माल चोरी हो जाती है किसानो का माल चोरी न हो उस पर सक्ती की जाये।
- मोहरा, तिधरिया, वीरनखेड़ी यह गांव खरई तहसील में जोड़ दिये गये है जबकि यह कोलारस तहसील से केवल 3 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है श्रीमान जी इन गांवो को पुनः कोलारस तहसील में जोड़ा जाये।