Picsart 25 08 05 16 50 11 561

सिंध नदी की बाढ़ से करैरा के पुला गांव में भारी तबाही, ग्रामीण बोले- अब तक नहीं पहुंची कोई मदद

Picsart 25 08 05 16 50 11 561

शिवपुरी। सिंध नदी के उफान पर आने से कोलारस और करैरा विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्रशासन प्रभावित इलाकों में सर्वे कर मुआवजा देने की तैयारी में जुटा है, लेकिन करैरा विधानसभा के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम पुला के ग्रामीण अब भी प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि 29 जुलाई को सिंध नदी का पानी गांव में घुस गया था। बाढ़ का पानी घरों में पहुंचने से घरेलू सामान, ट्रैक्टर और बाइक पूरी तरह खराब हो गए। सैकड़ों बीघा में खड़ी धान की फसल भी बर्बाद हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न कोई पटवारी आया और न ही तहसीलदार या जनप्रतिनिधि हाल जानने पहुंचे।

गांव के अतर सिंह, जयेंद्र सिंह रावत और छोटू बघेल ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर नुकसान का सर्वे शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण मजबूर होकर चक्काजाम करेंगे। उनका कहना है कि भारी तबाही के बावजूद न तो राहत सामग्री मिली और न ही प्रशासन ने कोई मदद पहुंचाई। इससे गांव में आर्थिक संकट और गहराता जा रहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान कोलारस विधानसभा के कुछ गांवों में वे पहुंचे, लेकिन पुला गांव की अनदेखी से ग्रामीण नाराज हैं। पिपरौदा गांव के लोग सीएम को नुकसान की जानकारी देने अनंतपुर तक पहुंचे थे, लेकिन काफिला नहीं रुकने पर उन्होंने नारेबाजी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *