e5e3b2f2 c068 47a1 9b71 7077482607ca 1754022354821

कोलारस में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे विधायक, पुलिस वाहन तालाब में गिरने से बचा

e5e3b2f2 c068 47a1 9b71 7077482607ca 1754022354821

शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से मचे हाहाकार के बीच गुरुवार शाम विधायक महेंद्र यादव ने क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा किया। यह दौरा शाम करीब 6 बजे ग्राम लगदा और लालपुर में हुआ, जहां ग्रामीणों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया गया।

इसी दौरान ग्राम लगदा में एक बड़ा हादसा टल गया। बाढ़ग्रस्त चिकनी मिट्टी में फिसलते हुए रन्नौद थाना का पुलिस वाहन तालाब की ओर लुढ़क गया। हालांकि, तालाब के किनारे लगे तार फेंसिंग ने वाहन को तालाब में गिरने से रोक लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “अगर फेंसिंग नहीं होती तो वाहन सीधा तालाब में गिर जाता, जिससे जान-माल की बड़ी हानि हो सकती थी।” वाहन में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

कोलारस क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन और जनप्रतिनिधि क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। मौके पर पहुंचे विधायक यादव ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *