Picsart 25 07 31 19 57 40 520

भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने शिवपुरी में विकास हेतु CM डॉ. मोहन यादव से की भेंट, रखी विभिन्न मांगे

Picsart 25 07 31 19 57 40 520

शिवपुरी। जिले में विकास हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर जिले की कई प्रमुख सौगातों की मांग की है। श्री शर्मा ने अपने लेटरहेड पर निम्न मांगो की सौगात मुख्यमंत्री से मांगी है। सुरेन्द्र शर्मा हमेशा शिवपुरी जिले में विकाश कार्यो के लिए प्रयासरत रहते है। बीते रोज जिले में हुई भारी बारिश के चलते श्री शर्मा ने किसानो की फसल नष्ट होने पर सर्वे कराकर किसानो को उचित मुआवजा की मांग मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज मुआवजे को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग

  1. शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया विचाराधीन है इसे शीघ्र पूर्ण करवाया जाये।
  2. बदरवास नगर में बस स्टैण्ड एवं सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाए।
  3. बदरवास नगर ने सब्जी मंडी के लिए भूमि आवंटन किया जाए।
  4. बदरवास नगर के अघोषित मीट मार्केट को नगर परिषद कार्यालय के पीछे बने मार्केट में स्थानांतरित किया जाए।
  5. कोलारस में खेल स्टेडियम बनाया जाए।
  6. खतौरा एवं खरई को नगर परिषद का गठन किया जाए।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग

  1. शिवपुरी जिले में कृषि महाविद्यालय खोला जाये।
  2. लुकवासा कृषि उपज उप मंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा दिया जाए।।
  3. रन्नौद में कृषि विज्ञान केन्द्र खोला जाए।
  4. खरई में कृषि उपज उप मंडी जो कि बंद है का संचालन प्रारंभ करवाया जाए।

राजस्व विभाग :

  1. शिवपुरी जिले में समस्त शासकीय भूमि राजस्व अथवा वन विभाग के अतिक्रमण को अभियान चलाकर पूर्ण रूप से मुक्त करवाया जाए।
  2. कोलारस अनुभाग की खरई उप तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभकरवाया जाए।
  3. बदरवास में अनुविभाग बनाया जाए जहां अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की पदस्थापना हो।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग

  1. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में एम.आर.आई.सी.टी. स्कैन मशीन उपलब्ध करवाई जाए एवं इसके संचालन हेतु महाविद्यालय में रिक्त पद पर नियुक्ति की जाय ।।
  2. ग्राम मड़वासा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जाए।
  3. शिवपुरी जिले के चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाए।
  4. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रन्नौद में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं महिला चिकित्सक की नियुक्ति एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार।
  5. शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में कैंसर के उपचार हेतु रेडियो थैरेपी मशीन उपलब्ध करवाई जाए।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राज्य लोक निर्माण विभाग

  1. लुकवासा में कृषि उपज मंडी एवं हायर सेकेंडरी स्कूल राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ है एवं गांव दूसरी तरफ है जिसके कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। इसलिए लुकवासा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रिज बनाया जाए।
  2. मड़वासा जिला शिवपुरी से घटावदा जिला अशोकनगर वाया हरिपुर तक सड़क का निर्माण कार्य।
  3. मड़वासा जिला शिवपुरी से रुसल्ला जिला अशोकनगर सड़क का निर्माण कार्य।
  4. कोलारस बदरवास एवं रन्नौद में थीम रोड़ बनाई जाए।
  5. खतौरा में बायपास बनाया जाए।
  6. ग्राम मड़वासा से मेघौना सड़क मार्ग पर मड़वासा में पुलिया का निर्माण।
  7. लुकवासा में पुरानी एबी रोड का चौड़ीकरण होकर डिवाइडर कार्य ।।
  8. बदरवास से निहालदेवी तक टू-लेन सड़क निर्माण कार्य।
  9. खतौरा में मुख्य मार्ग पर जल निकासी हेतु सड़क के दोनों तरफ नाली बनवाई जाएं।
  10. ग्राम मड़वासा से पीरौंठ तक सड़क निर्माण।
  11. ग्राम सेसई खुर्द से बूढ़ाडोंगर वाया ब्रह्मथाना तक सड़क निर्माण कार्य।
  12. ग्राम पंचायत सेसई खुर्द से ऊमरी तक सड़क निर्माण।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

  1. मड़वासा से चन्दन खिरिया सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना से करवाया जाए।।
  2. ग्राम मड़वासा से हरिपुर चक्क तक सड़क मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना में निर्माण कार्य।
  3. ग्राम मड़वासा से बरौदिया तक सड़क मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना में निर्माण काय ।।
  4. ग्राम पंचायत में सेसई खुर्द एवं ग्राम मड़वासा में समुदायिक भवन बनाया जाए।

उच्च शिक्षा विभाग

  1. शासकीय महाविद्यालय बदरवास का नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय बदरवास’ एवं शासकीय महाविद्यालय ख्नौद का नाम ‘बलिदानी वीरांगना महारानी अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय रन्नौद’ किया जाए।
  2. शिवपुरी जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालय के रिक्त पदों को भरा जाए। जिससे शैक्षणिक कार्य सुचारु रूप से चल सके।
  3. शासकीय महाविद्यालय बदरवास में विज्ञान और कॉमर्स की संकाय प्रारंभहो एवं महाविद्यालय को स्नातकोत्तर किया जाए।
  4. शासकीय महाविद्यालय खनियाधाना में बी. कॉम और बी.एस.सी. संकाय प्रारंभ किया जाए खनियांधाना जिले की सबसे बड़ी तहसील होने के बाबजूद भी यहां के छात्र छात्राओं को बी. कॉम. और बी.एस.सी. करने के लिए पिछोर जाना पड़ता है।

गृह विभाग

  1. बदरवास में एस.डी.ओ. (पुलिस) की स्थापना की जावे।
  2. कोलारस अनुभाग के बिजरौनी एवं कैलधार में पुलिस चौकी स्थापित की जाए।

पुरातत्व विभाग

  1. कोलारस अनुभाग में स्थित कपिल मुनि की जन्म स्थली कैलधार का पुरातत्व विभाग से सर्वे करवाया जाए एवं इसके विकास हेतु शासन से राशि दी जाए।

स्कूल शिक्षा विभाग

  1. शासकीय हाई स्कूल मड़वासा, बदरवास नगर में वार्ड क्रमांक 7, सेसई खुर्द, अटलपुर, बूढाडोगर, अगरा, एजवारा, पचावली, अकाझिरी, अमहारा का उन्नयन कर हायर सेकण्डरी तक किया जाए।
  2. बदरवास एवं कोलारस में केन्द्रीय विद्यालय खोला जाए।

भारतीय रेल विभाग

  1. ट्रेन नंबर 12198/12197 ग्वालियर-भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस से हटाया गया ए.सी. चेयरकार का डिब्बा पुनः वापिस लगाया जाए एवं इस ट्रेन का स्टॉपेज लुकवासा में किया जाए।
  2. ट्रेन नंबर 11086/11085 ग्वालियर बंगलुरू ट्रेन का स्टॉपेज कोलारस एवं बदरवास करवाया जाए।
  3. दिल्ली से भोपाल एक नई ट्रेन का संचालन हो जो जो रात्रि 9 बजे ग्वालियर पहुँचे एवं शिवपुरी-गुना-अशोकनगर होते हुए प्रातः भोपाल पहुंचे एवं भोपाल से सायं 5 बजे इसी मार्ग से वापिस चलकर प्रातः दिल्ली पहुंचे।
  4. झांसी से सवाई माधोपुर वाया शिवपुरी श्योपुर रेलवे लाइन का सर्वे करवाया जाए जिससे गोहाटी से जोधपुर (पूरब से पश्चिम) तक सीधा रेल संपर्क बन सके।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग

  1. शिवपुरी के श्रीमत माधवराव सिंधिया खेल स्टेडियम के रखरखाव हेतु खेल विभाग से राशि दिलवाई जाए।

विधि विभाग

  1. बदरवास में न्यायालय की स्थापना हो।

गौपालन एवं पशु संवर्धन विभाग

  1. बदरवास में गौ-शाला खोली जाए।।

सहकारिता विभाग

  1. सहकारी बैंक कोलारस में फंसी समस्त खाताधारकों की रकम मय ब्याज के अतिशीघ्र वापिस करवाई जाए।

आर्थिक एवं सांखिकीय विभाग

  1. बदरवास में रजिस्ट्रार कार्यालय खोला जाए।

पर्यटन विभाग

  1. कोलारस अनुभाग स्थित पर्यटन स्थल पवा के सौंदर्यकरण हेतु राशि दी जाए।
Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *