Picsart 25 07 29 16 32 16 657

छात्रा से की जबरदस्ती, पिता ने विरोध किया तो पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, पीड़िता पहुंची SP ऑफिस, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

Picsart 25 07 29 16 32 16 657

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के चक्क भडौता गांव से एक नाबालिग छात्रा अपने पिता के साथ हुई बर्बर मारपीट के मामले में न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने आरोप लगाया कि गांव के युवक द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पिता पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए गए। गंभीर हालत में पीड़िता के पिता का इलाज मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में चल रहा है।

पीड़िता ने बताया कि 26 जुलाई को जब वह स्कूल से लौट रही थी, तभी गांव का ही एक युवक रास्ते में साइकिल अड़ाकर उसे रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवक ने उसे जबरन झाड़ियों की ओर खींचने की कोशिश की। तभी उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे और बेटी को बचाया। लेकिन थोड़ी ही देर में आरोपी युवक के परिजन भी वहां आ गए और मिलकर लाठियों से हमला कर उसके पिता को बुरी तरह पीट डाला।

छात्रा के अनुसार, हमलावरों ने इतने निर्मम तरीके से वार किए कि उनके पिता के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए गए। वे मौके पर अधमरे हालत में पड़े रहे, आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर छोड़ दिया और फरार हो गए।

पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोलारस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बावजूद सिर्फ सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। छेड़छाड़ और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामले को हल्के में लिया गया है। इतना ही नहीं, एफआईआर में जिन पांच आरोपियों के नाम छात्रा ने दिए थे, उन्हें जानबूझकर हटा दिया गया।

सरपंच के संरक्षण का आरोप
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के सरपंच शिव सिंह गुर्जर आरोपियों का संरक्षण कर रहे हैं, जिसके कारण पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और प्रभाव में आकर आरोपियों को बचा रही है।

आर्थिक संकट में डूबा परिवार
पीड़िता ने बताया कि वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। उसके पिता ही खेती-किसानी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब उनके घायल होने से पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक संकट में आ गया है।

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोलारस पुलिस इस मामले में नाबालिक युवक, रघुराज लोधी, बिन्दराज लोधी, खैरु लोधी, सरवन लोधी, हल्के लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *