image 1753430623383

शिवपुरी में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर ले गया बदमाश, CCTV में कैद

image 1753430623383

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से है जहां टेकरी बाजार में गुरुवार दोपहर एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश ने मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात के बाद आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है।

वन विहार कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय पुष्पा त्यागी अपनी भतीजी के साथ घरेलू सामान खरीदने बाजार आई थीं। जब वह सामान लेकर वापस लौट रही थीं, तब सुनार गली के पास एक अज्ञात युवक ने उनके गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया। इसके बाद वह भीड़ में गायब हो गया।

पीड़िता के अनुसार, उनका मंगलसूत्र लगभग 50 हजार रुपए का था। इसमें एक सोने का पैंडल भी लगा हुआ था। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उन्होंने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था।

बाद में महिला कोतवाली थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब टेकरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *