Picsart 25 07 23 13 16 04 738

शिवपुरी में मकान का ताला तोड़कर 4 किलो सोने-चांदी के जेवरात व 1 लाख 20 हजार नगदी की चोरी

Picsart 25 07 23 13 16 04 738

शिवपुरी। खबर जिले लुकवासा चौकी क्षेत्र के रांची गांव से है जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान से लाखों की चोरी कर ली। चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार को कोलारस थाना क्षेत्र में हुई।सूचना मिलने पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रांची गांव के रहने वाले कमल सिंह धाकड़ अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को उदली गांव ससुराल में आयोजित कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वो वहीं रुक गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़े और अंदर रखे बक्से उठाकर करीब 150 मीटर दूर एकांत खाली स्थान पर ले गए। वहां बक्सों को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान में करीब 4 किलो चांदी, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, पांच सोने के नाक के कांटे, एक सोने की अंगूठी और करीब 1 लाख 20 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

घटना का खुलासा बुधवार तड़के उस समय हुआ जब कमल सिंह का भतीजा इंद्रसेन सुबह 3 बजे प्याज मंडी के लिए निकल रहा था। रास्ते में उसे टूटा-फूटा सामान पड़ा मिला, जिसके बाद घर पहुंचने पर चोरी का पता चला।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *