Picsart 25 07 22 15 25 08 779

शिवपुरी के कफार गांव में शासकीय भूमि पर रातोंरात स्थापित की डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, जांच मे जुटी पुलिस

Picsart 25 07 22 15 25 08 779

शिवपुरी। खबर जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के कफार गांव से है जहां मंगलवार सुबह ग्रामीणों को शासकीय भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा दिखी। यह प्रतिमा रातों-रात अज्ञात लोगों द्वारा स्थापित की गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

अभी यह पता नहीं चल सका है कि प्रतिमा किसने और कब लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतिमा की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान जताया।

खनियाधाना, करैरा और पिछोर थाना क्षेत्रों में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार अज्ञात लोग शासकीय जमीन पर महापुरुषों की प्रतिमाएं रातों-रात रख जाते हैं। कुछ मामलों में इन मूर्तियों को बाद में खंडित भी कर दिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बन चुकी है।

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मूर्तियां रखने और तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *