Picsart 25 06 06 18 11 30 929

SHIVPURI NEWS-बांस से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 सगे भाई नीचे दबे: 2 लोगो ने कूंदकर बचाई जान

Picsart 25 06 06 18 11 30 929

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से है जहां में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एनएच-46 पर टाटा शोरूम के पास बांस से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रॉली में सवार दो अन्य लोग उछलकर दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए। घायलों को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के खेरोना गांव के रहने वाले चार ग्रामीण अशोकनगर जिले के सीजी गांव से बांस भरकर ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बदरवास स्थित टाटा शोरूम के पास पहुंचा, ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में सुरेन्द्र पाल और उसका भाई हिम्मत सिंह ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि अन्य दो लोग ट्रॉली पलटने के झटके से उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से और क्रेन की सहायता से दोनों घायलों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला गया। पहले उन्हें बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया। बदरवास पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण हुआ।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *