Picsart 25 06 06 12 54 59 296

SHIVPURI में RAPE के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवको से एक लाख की डिमांड: BIKE व मोबाइल छीने, FIR

Picsart 25 06 06 12 54 59 296

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से है जहां तीन युवकों से रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार दतिया के पीड़ित अनिल परिहार उम्र 25 साल ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आया। महिला ने खुद को सुमन लोधी बताया और कहा कि उसके पास दो लड़कियां हैं। फिर प्रियदर्शिनी नामक महिला से बात कराई गई। 30 मई की रात अनिल अपने दोस्तों कुंदन कुशवाह और ज्ञान सिंह कुशवाह के साथ बिना नंबर की बाइक से दुलाई तिराहा पहुंचा। वहां दो युवतियां और एक महिला के साथ कुछ युवक मिले। प्रियदर्शिनी और शिवानी नाम की लड़कियों ने अनिल और कुंदन से एक-एक हजार रुपए लिए और उन्हें खेत में बने कमरे में ले गईं।

थोड़ी देर बाद कुछ लोग ज्ञान सिंह को बाहर घेरकर धमकाने लगे। शोर सुनकर सभी बाहर निकले तो तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने एक लाख रुपए की मांग की और रुपए न देने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पैसे न होने पर युवकों से बाइक और मोबाइल छीन लिए गए, साथ ही मारपीट कर भगा दिया गया।

बताया कि 31 मई को फिर कॉल आया और रुपए लाने पर सामान लौटाने की बात कही गई। पीड़ित युवकों ने भौंती थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *