Picsart 25 05 26 19 04 21 734

ग्वालियर के कुख्यात बदमाशों को करैरा में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा: मर्डर सहित 6 मामलो में है अपराधी

Picsart 25 05 26 19 04 21 734

शिवपुरी। खबर करैरा क्षेत्र से है जहां ग्वालियर से फरार चल रहे दो कुख्यात बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। करैरा पुलिस ने दोनों को 12 बोर की देसी अधिया और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाश यहां अपने पुराने साथियों से मिलने के बहाने पहुंचे थे, लेकिन असली मंशा इलाके में दहशत फैलाने और बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की थी।

जानकारी के अनुसार करैरा पुलिस को 25 मई को इनपुट मिला था कि दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ बाइक से करैरा की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आनंद सागर मछावली के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दोनों दबोच लिए गए।

पूछताछ में एक ने अपना नाम अर्जुन प्रजापति पुत्र गोपाल प्रजापति निवासी जहागीर कटरा, थाना किलागेट, ग्वालियर बताया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से 12 बोर की देसी अधिया और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दूसरा आरोपी निखिल खटीक पुत्र अशोक खटीक, निवासी किलागेट, ग्वालियर निकला। उसके पास से दो जिंदा कारतूस मिले। पूछने पर दोनों कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाश ग्वालियर पुलिस को भी लंबे समय से वांछित थे। गिरफ्तार अर्जुन प्रजापति पर ग्वालियर के कई थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, धमकी और आर्म्स एक्ट जैसे 6 गंभीर केस दर्ज हैं। वहीं निखिल खटीक पर भी मारपीट और अवैध हथियार रखने के केस हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों करैरा में अपने पुराने साथियों से मिलने आए थे और इलाके में दहशत फैलाने की मंशा से अवैध हथियार साथ लाए थे। फिलहाल करैरा पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इनके जरिए ग्वालियर और आसपास के इलाकों में सक्रिय गैंग और नेटवर्क को लेकर अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *