Picsart 25 05 26 21 48 15 443

SHIVPURI NEWS-यातायात पुलिस ने अवैध रूप से खड़े 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाया 6 हजार का जुर्माना

Picsart 25 05 26 21 48 15 443

शिवपुरी। झांसी तिराहा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। आम रोड पर अवैध रूप से खड़े 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और कुल 6 हजार का जुर्माना वसूला गया।

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि झांसी तिराहा के पास गोविंद हार्डवेयर के सामने आम रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी रहने से यातायात बार-बार बाधित हो रहा था। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से शिकायतें मिल रही थीं।

कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद छह ट्रैक्टर चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक-एक हजार रुपए का चालान काटा गया। कुल ₹6000 जुर्माने की वसूली की गई।यातायात प्रभारी यादव ने चालकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा ट्रैफिक बाधित करते पाए गए तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *