शिवपुरी के कृष्णपाल सिंह सेंगर मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका के फाईनलिस्ट के रूप में चुने गए

शिवपुरी। आज शिवपुरी के युवा ने अपना परचम देश तो छोडो विदेश में फहराया है। शिवपुरी के कृष्णपाल सिंह सेंगर मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका 2022 में फाईललिस्ट के रूप में चुने गए है।
शिवपुरी फिटनेस मॉडल वह दक्षिण अफ्रीका में दूरसंचार कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं। बताया गया है कि शिवपुरी फिटनेस मॉडल के साथ ही क्षेत्रीय लीड रोल के साथ साथ ही फिटनेस इंडस्ट्री में फिटनेस मॉडल बने हुए है।

कृष्णपाल सिंह ने बताया है कि मॉडलिंग और अभिनय कुछ ऐसा है जो वह हमेशा से करना चाहता था। उन्होंने बताया है कि प्रेरणा के बिना कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। कृष्ण पी सिंह सेंगर का मानना ​​है कि आत्म-सुधार ही सफलता की कुंजी है। मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक रोल मॉडल बनने के लिए सशक्त बनाना है,जिसे मिस्टर इंडिया साउथ अफ्रीका के डायरेक्टर मिस्टर डैनी मोदलियार ने मेंटर किया है।

उन्होने कहा है कि यदि आप जानना चाहते हैं कि किसी चीज़ में कितना समय लगेगा किसी ऐसे व्यक्ति से पूछें जो पहले ही कर चुका हो। सुनने में स्पष्ट लगता है, लेकिन बहुत कम लोग ऐसा करते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *