WIFE के CHARACTER पर संदेह के चलते पति ने पत्नि को उतारा मौत के घाट, मारकर भाग गया, पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले मे फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। जिसे गुरूवार को पुलिस ने दबोच लिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी रज्जन उर्फ अज्जू पुरी गोस्वामी ने अपनी पत्नी रचना की दिनांक 28 फरवरी को चरित्र संदेह के चलते हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर से आरोपी रज्जन उर्फ अज्जू पुरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई, उप निरीक्षक संजय लोधी, उप निरीक्षक अजय मिश्रा, ए एसआई दीनदयाल शर्मा, ए एसआई कमल बंजारा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र तोमर, आरक्षक देशराज गुर्जर, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक मांगीलाल की सराहनीय भूमिका रही
