Picsart 25 04 08 18 53 06 811

SHIVPURI में दहेज की मांग को लेकर पति व ससुरालियों ने प्रीति को पीट-पीटकर मार डाला

Picsart 25 04 08 18 53 06 811

शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद गांव से है जहां दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को 24 वर्षीय प्रीति गोस्वामी को उसके पति और ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से पीटा और जलाने की कोशिश की। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रीति की शादी 2020 में सिरसौद निवासी अजय गोस्वामी से हुई थी। दंपत्ति का एक ढाई साल का बेटा भी है। मृतका के भाई जयदेव पुरी गोस्वामी के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल वाले बाइक और पैसों की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करते थे। वह कई बार मायके में रही, लेकिन वापस ससुराल जाने पर मारपीट की जाती थी। मृतका के शरीर पर गंभीर चोटों और जलने के निशान मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि पति अजय गोस्वामी, उसके पिता जगदीश गोस्वामी और दो नंदों ने मिलकर प्रीति की हत्या की। ससुराल पक्ष ने मंगलवार सुबह मायके वालों को मौत की सूचना दी।

घटना में थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया कि पुलिस ने पति अजय गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या, दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को शिवपुरी जिला अस्पताल में पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *