Picsart 25 04 03 16 38 16 203

भूसे को लेकर चार लोगों ने एक परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से बोला हमला

Picsart 25 04 03 16 38 16 203

शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से है। जहां भूसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार लोगों ने मिलकर एक परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। चारों आरोपी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। ग्राम खरई चौकी लुकवासा निवासी राजीव जाटव उम्र 22 साल अपने पिता गणेशराम और छोटे भाई कार्तिक के साथ ग्राम सड में भूसा लेने गए थे। वहां उन्हें अपने ही गांव के परमाल जाटव, विनोद जाटव, छोटू जाटव और अशोक जाटव मिले। राजीव ने परमाल से भूसा उठाने का कारण पूछा। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर परमाल जाटव ने राजीव पर डंडे से हमला किया। इससे राजीव की कमर और पैर में चोटें आईं। बेटे को बचाने आए गणेशराम पर अशोक जाटव ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उनके बाएं पैर के टखने पर गंभीर चोट आई। विनोद और छोटू जाटव ने डंडों से गणेशराम के कंधे, पीठ और घुटने पर वार किए। इस हमले में राजीव का छोटा भाई कार्तिक भी घायल हुआ। उसके बाएं हाथ की कलाई और जांघ पर चोटें आईं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर से पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *