Picsart 25 03 10 19 04 38 696

SHIVPURI NEWS-बार्षिक वेतन वृद्धि नहीं मिलने से परेशान आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Picsart 25 03 10 19 04 38 696

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है जहां आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आशा संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय ने 6 सितंबर 2023 को आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 1 हजार रुपए की वार्षिक वृद्धि के आदेश जारी किए थे। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से कार्यकर्ताओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन वृद्धि की राशि जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *